विदेश की खबरें | यूगांडा के राष्ट्रपति ने छठी बार जीता चुनाव, विपक्ष ने धांधली का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारी भी हालांकि स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पाए कि इंटरनेट ठप होने के बीच चुनाव परिणाम किस प्रकार एकत्रित किए गए।

अधिकारी भी हालांकि स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पाए कि इंटरनेट ठप होने के बीच चुनाव परिणाम किस प्रकार एकत्रित किए गए।

निवार्चन आयोग ने कहा कि मुसेवेनी को 58 फीसदी मत मिले तथा वाइन को 34 फीसदी मत मिले। 76 वर्षीय मुसेवेनी ने सबसे पहले 1986 में पदभार संभाला था।

दूसरी ओर वाइन ने जीत का दावा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने उनके घर को हर ओर से घेर लिया है तथा उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

इस पूर्वी अफ्रीकी देश में चुनाव पूर्व भयंकर हिंसा हुई थी। वाइन तथा अन्य उम्मीदवारों को मारा पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। इसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

मुसेवेनी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे खयाल से यह 1962 के बाद सबसे अधिक ईमानदारी से लड़ा गया चुनाव है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\