देश की खबरें | उडुपी कॉलेज शौचालय वीडियो मामला : कॉलेज प्रशासन और तीन छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उडुपी शहर स्थित एक ‘पैरामेडिकल कॉलेज’ के शौचालय में एक छात्रा का कथित वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में संस्थान की उसकी तीन साथी छात्राओं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु, 26 जुलाई कर्नाटक के उडुपी शहर स्थित एक ‘पैरामेडिकल कॉलेज’ के शौचालय में एक छात्रा का कथित वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में संस्थान की उसकी तीन साथी छात्राओं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उडुपी के मालपे पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में तीन छात्राओं शभनाज, अल्फिया और अलीमा को नामजद किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-509,204,175,34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(ई) के तहत दर्ज प्राथमिकी में कॉलेज प्रशासन को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि ‘नेत्र ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ अलायड हेल्थ साइंसेज’ के शौचालय में वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

उसने बताया कि छात्रा का निजी वीडियो रिकॉर्ड करने और बाद में उसे डिलीट करने के मामले में तीन छात्राओं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने उनपर घटना से जुड़ी जानकारी और सबूत मुहैया कराने में असफल रहने का मामला दर्ज किया है जिसकी वजह से पीड़िता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

बयान के मुताबिक घटना के वीडियो में छेड़छाड़ कर कथित तौर पर इसे ‘वन इंडिया कन्नड’ यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। कालू सिंह चव्हाण नामक व्यक्ति ने भी उक्त वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। आरोपियों के खिलाफ सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया गया है।

वहीं, आरोपी तीनों छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिंदू लड़की का वीडियो बनाने की आरोपी तीन मुस्लिम छात्राओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी