देश की खबरें | उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजन के लिए उच्च न्यायालय पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शिवसेना के, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया।

मुंबई, 21 सितंबर महाराष्ट्र में शिवसेना के, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया।

याचिका शिवसेना और उसके सचिव अनिल देसाई ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि पार्टी उच्च न्यायालय का रुख करने के लिए विवश है क्योंकि मुंबई नगर निकाय ने अब तक रैली की अनुमति के लिए अगस्त में भेजे गए उसके आवेदनों पर निर्णय नहीं लिया है।

याचिका में शिवाजी पार्क में शिवसेना की दशहरा रैली के आयोजन के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को तत्काल अनुमति देने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

बुधवार को न्यायमूर्ति आर.डी. धानुका की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया गया, जिसमें तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया है। पीठ ने इसे बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

शिवसेना ने अधिवक्ता जोएल कार्लोस के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कहा कि पार्टी 1966 से शिवाजी पार्क में हर साल दशहरा रैली का आयोजन कर रही है और बीएमसी ने हमेशा इसकी अनुमति दी है।

इस साल जून में शिवसेना में एकनाथ शिंदे गुट के विद्रोह के बाद ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई। महा विकास आघाड़ी गठबंधन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल थीं। बाद में शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड