जरुरी जानकारी | पाकिस्तान में 20 से 25 अरब डॉलर का निवेश कर सकता है यूएई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

इस्लामाबाद, 28 नवंबर पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत यूएई नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में 20 से 25 अरब डॉलर का निवेश कर सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

समाचार पत्र द ट्रिब्यून के अनुसार, हस्ताक्षर समारोह सोमवार को अबू धाबी में कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ की यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक के बाद हुआ।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) ऊर्जा, बंदरगाह संचालन, अपशिष्ट जल उपचार, खाद्य सुरक्षा, रसद, खनन, विमानन और बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश सहयोग के लिए किए गए हैं।

एमओयू के जरिये होने वाले निवेश के बारे में अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि समझौतों के तहत यूएई के नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में 20-25 अरब डॉलर तक निवेश करने की उम्मीद है।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ वर्षों से दबाव में है और देश गंभीर भुगतान संतुलन संकट और गिरते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now