जरुरी जानकारी | अमेरिकी सांसदों से ग्रीन कार्ड के लिए सात प्रतिशत की सीमा हटाने का अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिलिकॉन वैली के भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता और उद्यमी अजय जैन भूटोरिया ने अमेरिकी सांसदों से ग्रीन कार्ड के लिए देशों के आधार पर मौजूदा सात प्रतिशत की सीमा को हटाने का अनुरोध किया है।

वाशिंगटन, 27 अप्रैल सिलिकॉन वैली के भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता और उद्यमी अजय जैन भूटोरिया ने अमेरिकी सांसदों से ग्रीन कार्ड के लिए देशों के आधार पर मौजूदा सात प्रतिशत की सीमा को हटाने का अनुरोध किया है।

ग्रीन कार्ड या स्थायी निवास दर्जा अमेरिका में आव्रजकों को जारी किया जाता है। जिस व्यक्ति के पास ग्रीन कार्ड होता है वह देश में स्थायी रूप से रह सकता है।

भूटोरिया ने बुधवार को राजधानी में आयोजित ‘अमेरिका-भारत शिखर सम्मेलन’ में कहा कि यदि एच-1 वीजा पर सीमा नहीं है, तो ग्रीन कार्ड के लिए यह क्यों है।

भूटोरिया ने यहां आयोजित आयोजित शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘जब हमारे पास अपनी कंपनियों, कारोबार और अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए एच-1 वीजा देने की देश की सीमा नहीं है, तो ग्रीन कार्ड की सीमा जरूरी क्यों है।’’

ग्रीन कार्ड को लेकर देशों के हिसाब से संख्या की सीमा होती है।

आव्रजन कानून के तहत हर साल करीब 1,40,000 रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

हालांकि, इनमें से सिर्फ सात प्रतिशत ग्रीन कार्ड ही किसी एक देश के लोगों को मिल सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी