देश की खबरें | उप्र : विधानसभा में दिखा रंग-बिरंगा नजारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को रंग-बिरंगा नजारा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के ही सदस्य अपनी-अपनी पार्टियों के ध्वज के रंग की टोपियां और अंग वस्त्र पहने नजर आए।

लखनऊ, 23 मई उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को रंग-बिरंगा नजारा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के ही सदस्य अपनी-अपनी पार्टियों के ध्वज के रंग की टोपियां और अंग वस्त्र पहने नजर आए।

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य लाल रंग की टोपी लगाए रहे, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा’ के विधायक भगवा रंग की टोपी में नजर आए।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य नीले रंग के अंग वस्त्र धारण किए दिखाई दिए, जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक पीला गमछा और राष्ट्रीय लोक दल के सदस्य हरा गमछा पहने हुए थे।

इस बार विधानसभा की कार्यवाही को कागज रहित करते हुए डिजिटल बनाया गया है और हर सदस्य के लिए उसकी सीट निर्धारित की गई है। यही नहीं, हर सीट पर एक टैबलेट लगा हुआ है, जिसके माध्यम से विधायक सवाल-जवाब की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, कार्यवाही और सीट निर्धारण का यह डिजिटल स्वरूप हर किसी के लिए आसान नहीं रहा और कई सदस्य अपनी-अपनी सीट खोजते नजर आए। इसके अलावा कई सदस्य सीट पर लगे टैबलेट को शुरू करने में संघर्ष करते दिखे।

सपा के कई विधायक टैबलेट पर अपनी पार्टी का पेज खोलते नजर आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now