जरुरी जानकारी | यू. पी. सिंह ने वस्त्र मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यू.पी. सिंह ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यू.पी. सिंह ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

ओडिशा कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सिंह इससे पहले एक दिसम्बर 2017 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव का पदभार संभाला था।

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने एक जून 2016 को अतिरिक्त सचिव के रूप में जल संसाधन और नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में योगदान दिया था और राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के मिशन निदेशक का पद भी संभाला।

बाद में, उन्होंने 7 अक्टूबर 2016 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में योगदान देने से पहले, उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया।

उनके पास जल संसाधन, वित्त, इस्पात, परिवहन आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट