देश की खबरें | अंडर-17 फुटबॉल टीम जर्मनी में अपना दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाईलैंड में अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप की तैयारी के तहत भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम शनिवार को जर्मनी के रॉटलिंगन में अपने दूसरे अभ्यास मैच में एसएसवी रॉटलिंगन अंडर-16 टीम से भिड़ेगी।

नयी दिल्ली, 19 मई थाईलैंड में अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप की तैयारी के तहत भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम शनिवार को जर्मनी के रॉटलिंगन में अपने दूसरे अभ्यास मैच में एसएसवी रॉटलिंगन अंडर-16 टीम से भिड़ेगी।

 स्पेन में कुछ अभ्यास मैच खेलने के बाद भारतीय टीम को जर्मनी पहुंचे तीन दिन हो चुके हैं।

भारत की इस अंडर-17 टीम ने स्पेन में एटलेटिको डी मैड्रिड, रियल मैड्रिड, लेवांते, गेटाफे जैसी क्लबों की युवा टीमों के खिलाफ अभ्यास मैचों में भाग लिया।

जर्मनी में शुरुआती अभ्यास मैच में टीम को वीएफबी स्टुटगार्ट की युवा टीम से 1-3 की हार का सामना करना पड़ा। स्टुटगार्ट की टीम में अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी थे।

भारतीय अंडर-17 टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जर्मनी में हमारी शुरुआत काफी व्यस्त रही। हम मंगलवार को पहुंचे और बुधवार को हमारा पहला मैच था, लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा अनुभव है।’’

  जर्मनी में दो सप्ताह के अभ्यास शिविर के बाद भारतीय टीम जून की शुरुआत में थाईलैंड रवाना होगी।

एएफसी एशियाई कप में भारत को ग्रुप डी में रखा गया है, जहां उसका सामना वियतनाम (17 जून), उज्बेकिस्तान (20 जून) और जापान (23 जून) से होगा।

फर्नांडिस ने कहा, ‘‘ महामारी के कारण ये खिलाड़ी लगभग दो साल तक मैदान से दूर रहे है और ऐसे में मुश्किल परिस्थितियों में खेलने से वे बेहतर होंगे। हमने स्पेन में काफी कड़े मुकाबले खेले है और जर्मनी दौरे से भी ऐसी ही उम्मीद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड