देश की खबरें | दिल्ली के सीलमपुर में दो युवक गोली लगने से घायल, एक हमलावर पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दो लोगों को गोली मार दी गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दो लोगों को गोली मार दी गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास 19 वर्षीय उमर और 35 वर्षीय वसीम एक पार्क में बैठे थे, तभी दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि हमलावरों में से एक की पहचान मुस्तफाबाद निवासी 42 वर्षीय आजाद के रूप में हुई है और उसे पकड़ लिया गया है।

टिर्की ने बताया कि आजाद के खिलाफ चोरी और लूटपाट के पांच मामले दर्ज हैं और उसके पास से 7.65 एमएम की पिस्तौल जब्त की गई है।

अधिकारी ने बताया कि दूसरा हमलावर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का निवासी जाहिद उर्फ ​​चोर (40) है, जो फरार है और उसके खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज है।

टिर्की ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जाहिद को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Bangladesh, 2nd Test Match Winner Prediction: क्या वापसी करते हुए सीरीज बराबर करेगी ऑस्ट्रेलिया या बांग्लादेश रचेगा नया इतिहास? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Bangladesh 2nd Test Match Key Players To Watch: मैके में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होगी आर-पार की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

McDonald’s Colaba Licence Suspended: स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर मुंबई के मैकडॉनल्ड्स कोलाबा आउटलेट का लाइसेंस निलंबित, रेडियो क्लब और खार जिमखाना पर भी कार्रवाई

Australia vs Bangladesh 2nd Test Match Preview: मैके में कल खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स