देश की खबरें | गौ तस्करी के आरोप में हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार, आठ गायें छुड़ाईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को दौसा जिले में गौ तस्करी के आरोप में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ गायें बरामद की गईं हैं जबकि एक देसी कट्टा, 20 लीटर हथकढ़ शराब एवं ट्रक जब्त किया गया है।

जयपुर, 20 फरवरी राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को दौसा जिले में गौ तस्करी के आरोप में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ गायें बरामद की गईं हैं जबकि एक देसी कट्टा, 20 लीटर हथकढ़ शराब एवं ट्रक जब्त किया गया है।

दौसा की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने एक बयान में बताया कि पुलिस की टीम ने मंगलवार को सिकंदरा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के हरियाणा नंबर के एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक ने नाकाबंदी को तोड़ते हुए भागने की कोशिश की।

टोल के आगे अन्य वाहन खड़े होने के कारण ट्रक चालक ने पीछे लेने के प्रयास में दो वाहनों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान चालक ने पुलिस टीम पर एक राउंड फायर किया और जाब्ते के ऊपर गाड़ी चढ़ा भागने का प्रयास किया। यह देख एक कांस्टेबल ने पुलिस जाप्ता एवं आमजन का बचाव करते हुए मौके की नजाकत तथा गंभीर हालत को देखते पंप एक्शन गन से दो राउंड फायर किए और टीम ने दोनों बदमाशों को काबू कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों की पहचान हरियाणा के अहसान (22) एवं इरशाद उर्फ नन्दड मेव (19) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि इनसे आठ गाय, एक देशी कट्टा, जिंदा एवं खाली कारतूस तथा 20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि गायों को सिकंदरा गौशाला में छुड़वाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू