देश की खबरें | नकली नोट रखने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 12 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोपाल के छोटे बाजारों और जुआरियों के बीच नकली नोटों की खपत करते थे।

भोपाल, 11 दिसंबर भोपाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोपाल के छोटे बाजारों और जुआरियों के बीच नकली नोटों की खपत करते थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंकित जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस की अपराध शाखा के एक दल ने आरोपियों को गिरफ्तार कर और उनके कब्जे से 500 रुपये के नोटों के रुप में 12.17 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से एक स्कैनर प्रिंटर और पटवारी और रजिस्ट्रार की नकली सील तथा एक बाइक बरामद की गई है।

जायसवाल ने बताया, ‘‘ एक गुप्त सूचना के आधार पर 26 वर्षीय सतीश शंकर को मुबारकपुर परवलिया में नकली नोटों से भरे बैग के साथ पकड़ा गया था।’’

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान शंकर ने बताया कि उसे 32 वर्षीय रूद्र चौहान ने नकली नोट दिए थे। इसके बाद पुलिस ने चौहान को भी पकड़ लिया।

एसपी ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जुआरियों को आपूर्ति करने के लिए और छोटे हाट बाजारों में चलाने के लिए उन्होंने स्कैनर-प्रिंटर से नकली नोट छापे थे।

जायसवाल ने कहा कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी एक अन्य मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\