T20 World Cup: आईसीसी का बयान, कहा- दो साल का टी20 विश्व कप चक्र क्रिकेट के विकास के लिये अहम

आईसीसी के सीईओ ज्यौफ अलार्डिस ने ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा ,‘‘अलग अलग प्रारूप में अलग अलग टूर्नामेंट खेले जाने हैं. हर दो साल में टी20 विश्व कप कराने का फैसला अच्छा है क्योंकि सभी सदस्य इस प्रारूप को खेलते हैं और यह क्रिकेट के विकास के लिये अच्छा रहेगा.’’

आईसीसी (Photo Credits: Facebook)

दुबई: आईसीसी (ICC) ने सोमवार को कहा कि दो साल का टी20 विश्व कप (T20 World Cup) चक्र क्रिकेट (Cricket) के विकास के लिये अच्छा है क्योंकि सभी सदस्य यह प्रारूप खेलते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पिछले सप्ताह 2024 से 2031 के बीच आईसीसी टूर्नामेंटों (ICC Tournaments) का ऐलान किया जिसमें हर साल एक टूर्नामेंट खेला जायेगा. ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी पर अनुराग ठाकुर बोले- समय आने पर होगा तय

आईसीसी के सीईओ ज्यौफ अलार्डिस ने ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा ,‘‘अलग अलग प्रारूप में अलग अलग टूर्नामेंट खेले जाने हैं. हर दो साल में टी20 विश्व कप कराने का फैसला अच्छा है क्योंकि सभी सदस्य इस प्रारूप को खेलते हैं और यह क्रिकेट के विकास के लिये अच्छा रहेगा.’’

उन्होंने कहा,‘‘यूएई और ओमान में हाल ही में हुआ टूर्नामेंट पांच साल में पहला था. आजकल इतना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जा रहा है और हमारे इतने सदस्य इसे खेलते हैं कि यह अंतराल लंबा था.'’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम दो साल में एक बार इसे कराना चाहते हैं.’’

आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी के बारे में उन्होंने कहा,‘‘यह काफी लोकप्रिय टूर्नामेंट है. छोटा भी है और वनडे प्रारूप में काफी रोचक भी. क्रिकेट विश्व कप के चार साल के चक्र के बीच में यह अच्छा टूर्नामेंट है.’’

चैम्पियंस ट्रॉफी आखिरी बार 2017 में हुई थी और अब 2025 में खेली जायेगी. हाल ही में टी20 विश्व कप में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली टीमें ही जीतती आई. इस बारे में पूछने पर अलार्डिस ने कहा कि अगली बार ऐसा नहीं होगा.

उन्होंने कहा ,‘‘क्रिकेट में ऐसा होता है कि जब कोई बात चलन की तरह होने लगती है तो टीमें और विरोधी उसका जवाब तलाशने लगते हैं. अगर ऐसा लगता है कि टॉस जीतने से ही मैच जीते जाते हैं तो मुझे यकीन है कि 12 महीने बाद आस्ट्रेलिया में जब यह टूर्नामेंट खेला जायेगा तो ऐसा नहीं होगा.

आईसीसी ने पिछले सप्ताह अफगानिस्तान में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर क्रिकेट की समीक्षा के लिये एक कार्यसमूह का गठन किया है. आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान आईसीसी का पूर्णकालिक सदस्य है ।हम वहां महिला और पुरूष क्रिकेट कार्यक्रम को मदद जारी रखना चाहते हैं. हम वह करते रहेंगे लेकिन आईसीसी का सदस्य बने रहने के लिये कुछ मानदंडों पर खरा उतरना जरूरी है. हमने उनका उल्लंघन नहीं देखा है और आईसीसी के सदस्य के तौर पर हम उसकी मदद करते रहेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू