कोंडगांव, सात नवंबर छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में शनिवार को नदी तट पर जन्मदिन पार्टी मना रहे कुछ दोस्तों के लिए यह मौका तब त्रासदी में बदल गया जब उनमें से दो डूबकर मर गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह हादसा कोंडगांव थाना क्षेत्र में नारंगी नदी के चारगांव बांध के समीप दोपहर को हुआ।
एक अधिकारी के अनुसार अमोक्ष ठाकुर (16) और कामरान अंसारी (17) के शव नदी से निकाले गये जबकि वत्सल सेन (17) लापता है।
ठाकुर अपना जन्मदिन मनाने के लिए सात अन्य के साथ नदी तट पर गया था। जब ठाकुर और दो अन्य नहाने के दौरान फिसल कर गहरे पानी में चले गये तब उनके बाकी साथियों ने शोर मचाया। सभी कोंडगांव के निवासी थे।
स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल ने तलाशी अभियान चलाया एवं दो शव निकाले।
अधिकारी के अनुसार तीसरे किशोर को ढूंढने का अभियान रात हो जाने के कारण रोक दिया गया, रविवार को यह काम फिर किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY