देश की खबरें | भाजपा पदाधिकारी की हत्या के मामले में शव तलाशने मध्य प्रदेश पहुंचे नागपुर पुलिस के दो दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर पुलिस के दो दल इस महीने की शुरुआत में लापता हुईं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पदाधिकारी सना खान के शव की तलाश के लिए मध्य प्रदेश गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 28 अगस्त नागपुर पुलिस के दो दल इस महीने की शुरुआत में लापता हुईं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पदाधिकारी सना खान के शव की तलाश के लिए मध्य प्रदेश गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार खान से अलग हुए उनके पति और उसके सहयोगियों पर उनकी हत्या का संदेह है।

पुलिस के मुताबिक नागपुर में भाजपा की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सदस्य खान (34) अपने से अलग रह रहे पति अमित साहू उर्फ पप्पू से दो अगस्त को फोन पर झगड़ा होने के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित उसके घर गई थीं।

इसके बाद वह लापता हो गईं और पांच अगस्त को शुरू हुई जांच में साहू और उसके सहयोगियों पर कथित तौर पर सना की हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने का आरोप सामने आया।

अधिकारी ने कहा, "एक-एक पुलिस उपनिरीक्षक के साथ नागपुर पुलिस की दो टीम हिरन और नर्मदा नदियों के आसपास के लगभग 150 किलोमीटर के इलाके में तलाशी लेंगी, क्योंकि आरोपियों ने कहा है कि उन्होंने लाश को एक जलाशय में फेंक दिया था।"

उन्होंने कहा, "वह बैग जिसमें शव रखा गया था, मिल गया है। अब तक की तलाश में मध्य प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल की मदद ली गई है। शुक्रवार को तलाश बंद कर दी गई थी और सोमवार को यह फिर शुरू की गई। जबलपुर से 300 किलोमीटर दूर कुएं में एक महिला का शव मिला था, लेकिन सना खान के रिश्तेदारों ने कहा था कि यह उनका नहीं है।”

नागपुर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि अब तक मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\