देश की खबरें | सैनिक फार्म में दिखे तेंदुए को पकड़ने के लिए दो टीम गठित, लोगों से घरों के अंदर ही रहने का अनुरोध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सैनिक फार्म क्षेत्र में हाल में नजर आये एक तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस और वन विभाग के कर्मियों का एक संयुक्त दल बनाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली के सैनिक फार्म क्षेत्र में हाल में नजर आये एक तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस और वन विभाग के कर्मियों का एक संयुक्त दल बनाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके के लोगों को घरों के अंदर ही रहने तथा तेंदुए का पता चलने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गयी है।
उन्होंने बताया कि इस बीच, पुलिस वन विभाग के साथ मिलकर इस वन्यजीव को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को सैनिक फार्म क्षेत्र में तेंदुआ नजर आने के बाद उसे पकड़ने के लिए दो पिंजड़े लगाये गये।
वन विभाग (असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य) के बीट अधिकारी सुबोध कुमार के अनुसार तेंदुए को पिंजड़े में डालने के लिए दो टीमें लगायी गयी हैं।
अधिकारियों ने बताया था कि उन्हें रात में तेंदुआ नजर आने की सूचना मिली थी। पुलिस की मदद से उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे तलाशा और उन्हें फार्महाउस के पास तेंदुआ दिखा।
दो दिसंबर को रात में नेब सराय थाने के कर्मियों ने लोगों से घरों के अंदर रहने का अनुरोध करने की घोषणा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)