विदेश की खबरें | दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान टकराए, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सियोल, एक अप्रैल (एपी) दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए और दक्षिणपूर्व सचियोल शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।

सियोल, एक अप्रैल (एपी) दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए और दक्षिणपूर्व सचियोल शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।

आपात अधिकारियों ने विभाग के नियमों का हवाला देते हुए गोपनीयता की शर्त पर बताया कि उन्हें नागरिकों के हताहत होने या जमीन पर कोई नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि तीन हेलीकॉप्टरों, 20 वाहनों और दर्जनों आपात कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

वायु सेना ने दो केटी-1 प्रशिक्षक विमानों के बीच टक्कर होने की पुष्टि की है। लेकिन सेना ने एक बयान में कहा कि वह हताहतों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या विमान के पायलटों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की थी। उसने कहा कि केटी-1 विमान में दो सीट होती हैं।

टक्कर की वजह का अभी पता नहीं चला है।

गौरतलब है कि गत जनवरी में दक्षिण कोरिया का एफ-5ई लड़ाकू विमान ह्वासियोंग शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें वायु सेना के पायलट की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\