विदेश की खबरें | उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में चार आतंकवादी घटनाओं में दो सैनिकों, सात अन्य की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में अशांत कबायली क्षेत्रों में हालिया चार अलग अलग आतंकवादी घटनाओं में दो सैनिकों समेत नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर (पाकिस्तान), 23 नवंबर उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में अशांत कबायली क्षेत्रों में हालिया चार अलग अलग आतंकवादी घटनाओं में दो सैनिकों समेत नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

सेना की मीडिया शाखा अंतर-जनसंपर्क सेवा (आईएसपीआर) और पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट की घटना उत्तर वजीरिस्तान, दक्षिण वजीरिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर कबायली जिलों में बुधवार को हुई।

उत्तर वजीरिस्तान जिले के रजमाक इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें दो सैनिक मारे गए। वहीं, दक्षिण वजीरिस्तान जिले के वाना में दुकान में बम विस्फोट होने से एक बुजुर्ग असलम नूर, उनके दो बेटों तथा एक स्थानीय दुकानदार की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बाजौर कबायली जिले में विस्फोट की दो अलग अलग घटनाओं में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के एक स्थानीय नेता के पिता सहित तीन अन्य की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए।

पहले विस्फोट में एक कार में बम विस्फोट होने से दो सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में जेयूआई-एफ के दिवंगत नेता अमीर उल इस्लाम के पिता सत्तार खान उस्ताद की मामोंड तहसील के दमादोला में सड़क किनारे बम विस्फोट में मौत हो गई।

हाल के महीनों में पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और अक्सर आम नागरिक भी उनका निशाना बनते हैं।

‘डॉन’ अखबार ने आईएसपीआर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि इलाके में मौजूद किसी भी आतंकवादी को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू