देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में तीन किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के फेस-2 थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं, शेरू भाटी हत्या कांड के चौथे आरोपी सहित विभिन्न जगहों से पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,20 सितंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के फेस-2 थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं, शेरू भाटी हत्या कांड के चौथे आरोपी सहित विभिन्न जगहों से पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर विशंभर और रवि नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: कृषि बिल को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा- देश के किसानों को किया जा रहा गुमराह, MSP और APMC नहीं होगा खत्म.

उन्होंने बताया कि फेस-3 थाना की पुलिस ने अभिषेक नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा एक चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि जेवर थाने की पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर जय किशोर तथा धीरज को गिरफ्तार किया है। ये लोग मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थे।

यह भी पढ़े | Attack On the Chair of Dy Chairman: उपसभापति की कुर्सी पर हमले पर बोलीं स्मृति ईरानी- क्या यह देश की राजनीति के लिए उचित है?.

कुमार ने बताया कि दादरी थाने की पुलिस ने आठ सितंबर को हुई शेरू भाटी की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी खुस्सन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

खुस्सन ऊपर पूर्व में भी हत्या के प्रयास, हत्या, गैंगस्टर हत्या सहित नौ मामले चल रहे हैं। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल तथा कारतूस बरामद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड