देश की खबरें | तीन किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मंगलवार को दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को आधा किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 10 नवम्बर थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मंगलवार को दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को आधा किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर मंगल पुत्र दुली चंद निवासी गाजियाबाद तथा इरफान पुत्र बाबू खान निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनके पास से करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: बिहार चुनाव परिणाम में NDA की बढ़त के बाद पटना में JDU ऑफिस के बाहर अभी से जश्न शुरू, फोड़े जा रहे हैं पटाखें.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश काफी दिनों से गांजा बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने अर्जुन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया।

वहीं एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 107 स्थित एक अर्ध निर्मित सोसाइटी के अंदर लगी क्रेन की मोटर चोरी करने गए चोर के ऊपर क्रेन का लोडर कथित तौर पर गिर गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े | हैदराबाद के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 6 प्रवासी मजदूरों की हुई मौत, तीन अन्य श्रमिक घायल.

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सेक्टर 9 का रहने वाला धर्मी प्रसाद (45 वर्ष) सेक्टर 107 स्थित एक अर्ध निर्मित सोसायटी में ऊंचाई पर सामान पहुंचाने के लिए लगी क्रेन की मोटर चोरी करने गया था।

उन्होंने बताया कि उसने मोटर की तीन वोल्ट खोल दी और इसी बीच ऊंचाई पर खड़े क्रेन का लोडर नीचे आ गया जिससे धर्मी उसके नीचे दब गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह को घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जिस सोसाइटी में यह घटना हुई है उसका काम काफी दिनों से रुका हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\