देश की खबरें | महाराष्ट्र में सड़क हादसे में एक वर्षीय बच्ची समेत दो बहनों की मौत, मां-पिता व अन्य बहन जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नागपुर-अमरावती राजमार्ग पर एक ट्रक के टक्कर मारने से बाइक सवार एक वर्षीय बच्ची समेत दो बहनों की मौत हो गई जबकि उनके पिता, मां और एक बहन जख्मी हो गईं।

नागपुर, 21 अगस्त महाराष्ट्र में नागपुर-अमरावती राजमार्ग पर एक ट्रक के टक्कर मारने से बाइक सवार एक वर्षीय बच्ची समेत दो बहनों की मौत हो गई जबकि उनके पिता, मां और एक बहन जख्मी हो गईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कोंढाली के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि विजय पेठे (35), उनकी पत्नी पूजा (30) व बेटियां श्रावणी (सात), तृशा (तीन) और निहारिका (एक) बाइक पर जा रहे थे तभी दुधला गांव के पास ट्रक ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी।

कोंढाली थाने के एक अधिकारी ने बताया, “ बाइक से गिरने पर सभी पांच लोग जख्मी हो गए और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल और फिर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक वर्षीय निहारिका को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि तृशा ने रविवार तड़के दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, ट्रक चालक की पहचान मोहम्मद जावेद (22) के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\