देश की खबरें | गुजरात के एक गांव में दीवार गिरने से दो बहनों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के भरूच जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक घर की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर दो नाबालिग बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भरूच, 27 अगस्त गुजरात के भरूच जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक घर की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर दो नाबालिग बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बगल वाले मकान की दीवार उनके आवासीय ढांचे पर गिरना हादसे का कारण बनी।
उन्होंने कहा कि विराली परमार (12) और हिना परमार (13) की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी तीसरी बहन भूमिका को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उप निरीक्षक वी आर प्रजापति ने कहा कि जंबूसार तालुका के नौंधनी गांव में हुई घटना के दौरान तीनों बहनें अपने कमरे में सो रही थीं।
यह भी पढ़े | GST Council Meet: कोरोना महामारी के चलते 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी की आशंका.
प्रजापति ने कहा, '' आज तड़के जब तीनों अपने कमरे में सो रही थीं तो बगल वाले मकान की दीवार उनके घर पर गिर गई, जिसके कारण उनके घर की दीवार और छत का कुछ हिस्सा ढह गया। इसके मलबे में दबकर दो बहनों की मौत हो गई।''
वेदाक पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)