देश की खबरें | मोहर्रम के जुलूस के दौरान शिया समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सैनी थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान मजलिस को लेकर शिया समुदाय के दो पक्षों की आपस में लड़ाई हो गई और जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई जिले के सैनी थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान मजलिस को लेकर शिया समुदाय के दो पक्षों की आपस में लड़ाई हो गई और जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी समर बहादुर सिंह ने बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के मूंगहरी गांव में बृहस्पतिवार देर रात मुहर्रम माह की आठवीं तारीख के जुलूस के दौरान अलग-अलग मजलिस करवाने को लेकर शिया समुदाय के ही दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों से तहरीर लेकर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है।
एक पक्ष के इंतजार की तहरीर पर 16 लोगों के तथा दूसरे पक्ष के छोटन की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)