देश की खबरें | तेलंगाना में बाल विवाह की दो अलग-अलग घटनाओं को रोका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में बाल विवाह की दो अलग-अलग घटनाओं को होने से पहले रोक लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 25 जुलाई तेलंगाना में बाल विवाह की दो अलग-अलग घटनाओं को होने से पहले रोक लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों मामले मेडचल जिले से सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली के सरदार पटेल कोविड सेंटर एंड हॉस्पिटल से 196 लोग ठीक होने के बाद हुए डिस्चार्ज: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पहले मामले में शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी को उसका विवाह होने से पहले बचाया गया, वहीं दूसरी घटना में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी का विवाह रुकवाया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि बाल विवाह के दोनों मामलों को कुशाईगुडा मंडल की “शी टीम” ने जिले के अधिकारियों, चाइल्ड हेल्प लाइन और संबंधित विभाग की सहायता से रोका।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के पाठ्यक्रम में 25 प्रतिशत तक की कटौती की.

अधिकारियों ने दोनों परिवारों के माता-पिता को समझा-बुझाकर बाल विवाह रुकवाया।

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश भागवत ने कुशाईगुडा की शी टीम की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\