विदेश की खबरें | कूटनीतिक संबंधों के 75 साल होने पूरे पर अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारी करेंगे नेपाल का दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और नेपाल के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारी कोविड-19, जलवायु परिवर्तन और लोकतांत्रिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से नेपाल की यात्रा करेंगे। अमेरिकी दूतावास ने यह जानकारी दी।

काठमांडू, 17 नवंबर अमेरिका और नेपाल के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारी कोविड-19, जलवायु परिवर्तन और लोकतांत्रिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से नेपाल की यात्रा करेंगे। अमेरिकी दूतावास ने यह जानकारी दी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू बुधवार को काठमांडू पहुंचेंगे। इसके अलावा दक्षिण एवं मध्य एशिया की उप सहायक विदेश मंत्री केली किडरलिंग बृहस्पतिवार को नेपाल पहुंचेंगी।

बयान में कहा गया कि अधिकारियों की यह यात्रा नेपाल और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है। दूतावास ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की प्राथमिकताओं के तौर पर, लू और किडरलिंग कोविड-19, जलवायु परिवर्तन और दोनों देशों में लोकतंत्र को मजबूत करने पर बातचीत करेंगे।

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान लू, सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का दौरा करेंगे। किडरलिंग भी नेपाल के नेताओं तथा नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी।

अमेरिका के उच्च अधिकारियों का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब चीन विभिन्न अवसंरचनाओं के जरिये नेपाल पर अपना दबदबा कायम करने का प्रयास कर रहा है जिनमें बीजिंग की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ पहल के तहत ‘ट्रांस हिमालयन’ परियोजनाएं चल रही हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, नेपाल और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंध 1948 में स्थापित हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू