विदेश की खबरें | जपोरिजिया परामणु ऊर्जा संयंत्र में दो रिएक्टर चालू हालत में हैं : यू्क्रेन ने आईएईए से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यू्क्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) से कहा है कि देश के सबसे बड़े जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के छह में से दो रिएक्टर काम कर रहे हैं और विकिरण का स्तर सामान्य है। आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने यह जानकारी दी।

कीव, छह मार्च यू्क्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) से कहा है कि देश के सबसे बड़े जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के छह में से दो रिएक्टर काम कर रहे हैं और विकिरण का स्तर सामान्य है। आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित इस संयंत्र पर नियंत्रण के लिए रूसी सेना ने कुछ दिन पहले हमला किया था।

ग्रोसी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यू्क्रेन के नियामक प्राधिकरण और संयंत्र प्रबंधन ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था को बताया कि तकनीकी सुरक्षा प्रणाली अक्षुण्ण है और एक टेलीफोन संचार लाइन टूट गई थी, लेकिन दूसरी अब भी काम कर रही है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यू्क्रेन के अधिकारियों ने आईएईए को बताया कि संयंत्र का प्रशिक्षण केंद्र रिएक्टर इकाइयों से अलग स्थित है, जिसे चार मार्च के हमले के दौरान काफी नुकसान पहुंचा। ’’

इसमें कहा गया है कि संयंत्र के प्रयोगशाला भवन और एक प्रशासनिक ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।

आईएईए के मुताबिक, यूक्रेन के तीन अन्य परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं और नियामक को संयंत्रों में विकिरण के स्तर के बारे में लगातार ऑनलाइन निगरानी डेटा मिल रहे हैं।

नियामक ने कहा कि उसके कुल नौ में छह रिएक्टर अभी चालू हालत में हैं।

नियामक ने कहा कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयत्र पिछले हफ्ते से रूस के कब्जे में है लेकिन 23 फरवरी से तकनीकी कर्मचारियों और प्रहरियों को आराम नहीं दिया गया है।

ग्रोसी ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों को संचालित करने वाले कर्मचारियों को आराम देने की जरूरत पर जोर दिया ताकि वे अपना काम सुरक्षित तरीके से कर सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी