जरुरी जानकारी | मुक्त व्यापार एवं भंडारण क्षेत्र के दो प्रस्तावों पर 27 नवंबर को होगा विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार महाराष्ट्र में मुक्त व्यापार एवं भंडारण क्षेत्र (एफटीडब्ल्यूजेड) स्थापित करने के लिये दो नये प्रस्तावों पर 27 नवंबर को विचार करेगी।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर सरकार महाराष्ट्र में मुक्त व्यापार एवं भंडारण क्षेत्र (एफटीडब्ल्यूजेड) स्थापित करने के लिये दो नये प्रस्तावों पर 27 नवंबर को विचार करेगी।

वाणिज्य विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के लिये निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय मंजूरी बोर्ड 27 नवंबर को होने वाली बैठक में प्रस्तावों पर विचार करेगा।

यह भी पढ़े | Bollywood Actress Who Married Twice: एक नहीं बल्कि दो बार घर बसाने वाली बॉलीवुड की ये हैं 5 हीरोइने.

एनडीआर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लि. ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 50.98 हेक्टेयर (125.96 एकड़) क्षेत्र में एफटीडब्ल्यूजेड के गठन का प्रस्ताव किया है। इसमें 700.81 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

ज्ञापन के अनुसार डेवलपर ने पहले ही 117.6 एकड़ जमीन की खरीद कर ली है। शेष 8.36 एकड़ जमीन को लेकर बिक्री समझौता किया गया है।

यह भी पढ़े | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 13,100 के पार.

इसी प्रकार, करांजा टर्मिनल एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट लि. ने 50 हेक्टेयर क्षेत्र में रायगढ़ जिले में एफटीडब्ल्यूजेड स्थापित करने की मंजूरी मांगी है। इसमें 528 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

इसके अलावा, मंजूरी बोर्ड सेज उन पांच प्रस्तावों पर भी विचार करेगा जिसमें सेज परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये और समय देने की मांग की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\