देश की खबरें | हिरासत में मौत के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस हिरासत में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

बिजनौर, 13 फरवरी पुलिस हिरासत में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को घासीराम ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसका दामाद राजीव (46) शराब पीकर हंगामा कर रहा था।

पुलिस राजीव को हिरासत में लेकर धामपुर थाना अंतर्गत शिवपुरी पुलिस चौकी पहुंची जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई ।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि राजीव पिछले कुछ दिनों से (शराब पीकर) अपनी ससुराल में हंगामा कर रहा था ।

सिंह ने बताया, "राजीव की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मी विवेक कुमार और सचिन कुमार को कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\