‘डॉयल 112’ गाड़ी की टक्कर लगने से एक किसान की मौत के मामले में दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार

हरियाणा में भिवानी जिले के जूईकलां थाना क्षेत्र स्थित एक खेत में पुलिस की ‘डॉयल 112’ गाड़ी की टक्कर लगने से एक किसान की मौत के मामले में दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

Arrest (Photo Credits: Twitter)

भिवानी, 1 नवंबर: हरियाणा में भिवानी जिले के जूईकलां थाना क्षेत्र स्थित एक खेत में पुलिस की ‘डॉयल 112’ गाड़ी की टक्कर लगने से एक किसान की मौत के मामले में दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की ईआरवी गाड़ी से टक्कर लगने से किसान की मौत का खुलासा हुआ था. वहीं गाड़ी के कुछ टूटे हुए हिस्से भी ग्रामीणों को मौके से मिले थे.

जूईकलां पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) बलदेव सिंह ने बताया कि ईआरवी गाड़ी में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक नरेंद्र को लेकर अभी जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि ईआरवी में तैनात कर्मचारियों को निलंबित कर विभागीय जांच भी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय शिवकुमार को सोमवार को पुलिस की ईआरवी डॉयल 112 ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी.

किसान की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव ललहाना के समीप सोमवार शाम छह बजे जाम लगाया था और लोहारू के डीएसपी और वाहन चोरी रोधी टीम के निरीक्षक के आश्वासन के बाद देर रात दो बजे जाम खोला था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जिन पुलिस कर्मियों की घायल को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी थी, वह कर्मी किसान को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\