देश की खबरें | केरल में अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में दो व्यक्ति हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोच्चि में एक मॉल में एक युवा मलयालम अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले दो व्यक्तियों को रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 20 दिसंबर केरल के कोच्चि में एक मॉल में एक युवा मलयालम अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले दो व्यक्तियों को रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत आरोप दर्ज किए जाएंगे।

कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त विजय सखारे के निर्देश पर मामले की जांच कलमासरी पुलिस निरीक्षक कर रहे हैं।

इससे पहले, आरोपियों के वकील ने कहा था कि वे जल्द ही पुलिस या अदालत के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

पुलिस ने शनिवार को कोच्चि मेट्रो स्टेशन से गुजर रहे दोनों व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज जारी की थी, जिनके चेहरे मास्क से ढके थे।

रविवार को समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित एक वीडियो में इन व्यक्तियों ने आरोपों से इनकार किया।

दोनों ने दावा किया कि उन्होंने जानबूझकर अभिनेत्री को अनुचित तरीके से नहीं छुआ था।

घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई थी जब अभिनेत्री अपनी मां, बहन और भाई के साथ खरीदारी करने मॉल गई थीं।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि उनके पीछे चल रहे दो लोगों में से एक ने उनकी पीठ पर हाथ फेरा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका और उसकी बहन का पीछा किया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए, राज्य महिला आयोग ने मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now