देश की खबरें | बड़े भाई की हत्या के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने बड़े भाई की कथित तौर पर हत्या करने और उसका शव सड़क किनारे फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर अपने बड़े भाई की कथित तौर पर हत्या करने और उसका शव सड़क किनारे फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।

राजेश (34) का शव रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में मांगे राम पार्क एक्सटेंशन के नजदीक एक बोरे में पाया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित के शरीर पर जख्म के निशान थे। राजेश मजदूरी करता था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तायल ने कहा कि इस सिलसिले में भादंसं की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान उसके छोटे भाई -- विपिन (28) और राजू (21) को मामले में कथित तौर पर संलिप्त रहने के लिए गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि राजेश शराब पीने का आदी था और नशे में वह परिवार के सदस्यों के लिए समस्याएं खड़ी करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दस सितंबर को राजेश की पिटाई की लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। रविवार की शाम को घर पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा, ‘‘इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को बोरे में भरा और बेगमपुर इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया।’’ उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\