देश की खबरें | जम्मू में अलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, नौ मार्च जम्मू में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहली घटना में डोमना क्षेत्र के स्माइलपुर में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने रविवार को अपने 23 साल के भाई की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अनिल कुमार (20) ने घरेलू विवाद को लेकर अपने भाई मुकेश कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में, शक्ति नगर में चार लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की और फिर उसे घर की छत से फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अशोक कुमार, साहिल बडियाल, अमन और ऋषि पीड़ित मदन लाल के घर में घुसे और उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते उन पर और उनके बेटे संजय कुमार पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

प्रवक्ता ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने बेसबॉल के बल्ले और लाठियों से हमला किया और लाल को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि लाल को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उसने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\