विदेश की खबरें | फिजी में चक्रवात से दो लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चक्रवात ‘यासा’ जिन-जिन इलाकों से होकर गुजरा वहां लोग दहशत में रहे, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में इसका उतना असर नहीं दिखा जैसा कि अनुमान लगाया गया था।

चक्रवात ‘यासा’ जिन-जिन इलाकों से होकर गुजरा वहां लोग दहशत में रहे, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में इसका उतना असर नहीं दिखा जैसा कि अनुमान लगाया गया था।

देश के आपदा प्रबंधन कार्यालय की निदेशक वसीती सोको ने संवाददाताओं को बताया कि चक्रवात के दौरान 345 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

उन्होंने बताया, ‘‘आगामी दिनों में हम क्षति का आकलन करना जारी रखेंगे। लेकिन हमें आशंका है कि लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है।’’

सोको ने कहा कि मृतकों के बारे में आगे विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

‘एफबीसी’ न्यूज के मुताबिक वनुआ लेवु द्वीप पर लवलव नगर में 46 वर्षीय किसान रमेश चंद की चक्रवात के दौरान मौत हो गई। मकान का एक हिस्सा ढह जाने के कारण चंद मलबे में दब गए थे। घटना में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात शुक्रवार को कमजोर हो गया और यह फिजी के दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ गया है। हालांकि कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव की आशंका है।

‘फिजी टाइम्स’ के मुताबिक तिलिवा गांव में 20 मकान और एक सामुदायिक केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए। अन्य गांवों में भी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

चक्रवात से पहले अधिकारियों ने देश में रातभर कर्फ्यू लगाया था और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी