देश की खबरें | फरीदाबाद में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत, संक्रमण के 184 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के चलते जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 184 नए मामले सामने आए। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घण्टों में रिकॉर्ड 394 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौटे।
फरीदाबाद, 30 जुलाई हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के चलते जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 184 नए मामले सामने आए। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घण्टों में रिकॉर्ड 394 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौटे।
उप सिविल सर्जन डॉक्टर रामभगत ने बताया कि आज कोरोना वायरस से मरने वालों में फरीदाबाद की डबुआ कालोनी निवासी 68 एक वर्षीय व्यक्ति तथा बल्लभगढ़ निवासी 54 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक वायरस के चलते 130 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े | दिल्ली में घटे डीजल के दाम, बोले सीएम केजरीवाल, लोगों को मदद मिलेगी और इकोनॉमी भी बूस्ट होगी.
रामभगत ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 184 नए मामले सामने आए जिससे अब संक्रमितों मरीजों की कुल संख्या 8,479 हो गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घण्टों में रिकॉर्ड 394 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं जिससे ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 6,915 हो गई है।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी के निजी सचिव के तौर पर हार्दिक शाह नियुक्त: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
रामभगत ने बताया कि अब 293 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं, 1,141 घरों में पृथक-वास में हैं।
उन्होंने बताया कि आज 43 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से दो मरीज वेंटीलेटर पर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)