Rajasthan: जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में संघर्ष में, दो की मौत- 11 घायल

राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Representative Image | Photo: PTI

जयपुर, 26 जून: राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि नौगांवा क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें एक गुट के 13 और दूसरे गुट के तीन लोगों सहित कुल 16 लोग घायल हो गए. Kidney Swap: राजस्थान में एक साथ 6 परिवारों ने की किडनी की अदला-बदली, 12 घंटे तक चला ट्रांसप्लांट ऑपरेशन.

उन्होंने बताया कि एक पक्ष के दो लोगों को सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई. शर्मा ने बताया मृतकों की पहचान मंगतू सैनी (45) और ब्रजेश सैनी (50) के रूप में हुई है. दोनों पर तलवारों से हमला किया गया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है. घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड