देश की खबरें | रामगढ़ में दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर मंगलवार को बस एवं एक अन्य वाहन के बीच टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गये।

रामगढ़, 25 अप्रैल झारखंड के रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर मंगलवार को बस एवं एक अन्य वाहन के बीच टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गये।

रामगढ़ थाने के प्रभारी रोहित कुमार महतो ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर चुटुपालू में तड़के बस और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘रांची-पटना राजमार्ग पर हुए इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में ले जाया गया। ’’

महतो ने बताया कि चार लेन वाले इस राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रेलर, पहले ‘डिवाइडर’ से टकराया और फिर बस से जा भिड़ा। उन्होंने बताया कि बस बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही थी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ऐसी दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने तथा राजमार्ग पर पुलिस तैनात करने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी जिससे कुछ देर तक यातायात अवरूद्ध रहा।

रामगढ़ के क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन वापस ले लेने के बाद राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने राजमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करने का स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें