देश की खबरें | दिल्ली में डीटीसी बस की चपेट में आकर पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मोनेस्ट्री मार्केट के पास दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस से कुचलकर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। बस में तकनीकी खराबी के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण यह घटना हुई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में मोनेस्ट्री मार्केट के पास दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस से कुचलकर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। बस में तकनीकी खराबी के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण यह घटना हुई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात डीटीसी चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण बस फुटपाथ पर चढ़ गई। इसके बाद यह एक खंभे से टकराई और दो लोगों को टक्कर मारने के बाद रिंग रोड पर सड़क के डिवाइडर से टकराकर रुक गई।

घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने एक बयान में कहा, ‘‘सराय काले खां से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) होते हुए नंद नगरी जाने वाली हरे रंग की डीटीसी बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। रात करीब 10 बजकर 38 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को इस संबंध में कई फोन आए, जिनमें दावा किया गया कि बस मोनेस्ट्री मार्केट के पास नियंत्रण खो बैठी है, जिससे भारी क्षति पहुंची है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में नगालैंड निवासी एवं दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्टर (27) और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

बंठिया ने कहा, ‘‘कांस्टेबल विक्टर रात्रि गश्त ड्यूटी पर थे और रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर वह थाने से निकले थे। दुर्घटना के समय वह पीसीआर मोटरसाइकिल चला रहे थे। बस की चपेट में आने के बाद उन्हें सिविल लाइंस स्थित परमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विक्टर के सिर, गर्दन और चेहरे पर कई गंभीर चोट आईं।’’

उन्होंने बताया कि विक्टर जून 2023 से सिविल लाइंस थाने में तैनात थे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना में घायल हुए अन्य व्यक्ति को भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जिसकी पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर निवासी बस चालक विनोद कुमार (57) को हिरासत में ले लिया गया है जिसे दुर्घटना में कोई चोट नहीं आई।

कुमार 2010 से डीटीसी में चालक के पद पर कार्यरत है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के समय बस में डीटीसी के एक ड्यूटी अधिकारी को छोड़कर कोई यात्री नहीं था क्योंकि वाहन में खराबी की सूचना दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज