देश की खबरें | ऊधमसिंह नगर जिले के एसीएमओ समेत दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सतर्कता विभाग ने सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रूद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में छापा मारकर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. तपन कुमार शर्मा और संविदा कर्मचारी अनिल जोशी को 16,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

रुद्रपुर(उत्तराखंड), आठ मई सतर्कता विभाग ने सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रूद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में छापा मारकर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. तपन कुमार शर्मा और संविदा कर्मचारी अनिल जोशी को 16,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सीएमओ कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मंच गया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा अपने कक्ष में मौजूद थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले के खटीमा क्षेत्र के घोसी कुआं गांव के रहने वाले श्री पूर्णागिरि देवभूमि उत्थान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहता ने सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

मेहता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तपेदिक रोग के निदान हेतु गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के बदले दी जाने वाली धनराशि के भुगतान के एवज में कमीशन मांगा जा रहा है।

जांच में प्रथमदृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को तब गिरफ्तार कर लिया जब वे रिश्वत ले रहे थे। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\