देश की खबरें | दिल्ली में दुकान के बेसमेंट में दम घुटने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में रविवार को एक दुकान के बेसमेंट में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 मार्च पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में रविवार को एक दुकान के बेसमेंट में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजकर 7 मिनट पर सूचना मिली कि दो लोग एक दुकान के बेसमेंट में फंस गए हैं।

आर. के. ट्रेडिंग कंपनी नामक दुकान कैलाश नगर में मुख्य सड़क पर स्थित है और इसमें सामान ढोने वाले साइकिल रिक्शा तैयार करने का काम होता है।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे दुकान में काम करने वाला अबरार नाम का व्यक्ति मिला।

अबरार के अनुसार वह, दुकान के मालिक का बेटा वैभव कथूरिया और एक अन्य कर्मी पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे दुकान पर पहुंचे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपना काम शुरू किया और काम के लिए लकड़ी के कुछ तख्तों की जरूरत थी तो अबरार उन्हें लेने चला गया।

अधिकारी ने कहा कि जब वह चला गया तो दुकान मालिक का 22 वर्षीय बेटा और 40 वर्षीय जाकिर दुकान के तहखाने में गिर गए।

पुलिस ने कहा कि 5 मिनट बाद जब अबरार वापस आया, तो उसने देखा कि दोनों लोग अचेत अवस्था में अंदर फंसे हुए हैं। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया और मदद के लिए चिल्लाया।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर. सत्यसुंदरम ने कहा कि दोनों लोगों को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वे बच नहीं सके।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बेसमेंट बहुत संकरा है और वहां केमिकल की तेज गंध से दम घुट रहा है। पुलिस ने कहा कि बाद में यह अनुमान लगाया गया कि बेसमेंट में दीमक प्रतिरोधी रसायन 'क्लोरोपाइरीफोस' का छिड़काव किया गया होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड