देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से दो लोगों की मौत, संक्रमण के 2,379 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों (दोनों महिला) की मौत हो गई जबकि कोविड-19 के 2,379 नए मामले प्रकाश में आए।

पटना, छह जनवरी बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों (दोनों महिला) की मौत हो गई जबकि कोविड-19 के 2,379 नए मामले प्रकाश में आए।

पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जहां पर 22 संक्रमितों का इलाज चल रहा है ने एक बयान में बताया कि दो मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है जिनमें 85 वर्षीय एक महिला शामिल है जो पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर थी जबकि दूसरी मृतका की उम्र 26 साल है और उसे संक्रमण के साथ अन्य जटिलताओं के कारण यहां भर्ती कराया गया था।

पटना एम्स के कोविड नोडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उनके अस्पताल में 14 डॉक्टरों और कई पैरामेडिक्स की कोरोना जांच रिर्पोट पाजिटिव आयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2379 नए मामले प्रकाश में आने के साथ राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,785 हो गई है जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक है।

विभाग ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में आधे से अधिक यानी 3712 मरीज पटना के हैं।

इस बीच, राज्य में टीकाकरण तेजी से हो रहा है और अब तक कुल 10.25 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। राज्य में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के करीब 10 लाख किशोरों का गत चार दिन में टीकाकरण हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट