देश की खबरें | दिल्ली के रोहिणी में झुग्गी बस्ती में आग लगने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार सुबह झुग्गियों में भीषण आग लगने से दो लोगों की झुलस कर से मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार सुबह झुग्गियों में भीषण आग लगने से दो लोगों की झुलस कर से मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 20 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। इलाके से धुएं का घना गुबार उठता हुआ नजर आ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमनकर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है।’’

पुलिस के अनुसार, इस घटना में 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने कहा, ‘‘पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई टीम तैनात की गई हैं। घटनास्थल पर अब शीतलन अभियान जारी है। दो शव बरामद किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू