देश की खबरें | मुंबई में सलमान खान के अपार्टमेंट में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने पिछले दो दिन में मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के अपार्टमेंट में अनधिकृत तरीके से घुसने के आरोप में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 मई पुलिस ने पिछले दो दिन में मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के अपार्टमेंट में अनधिकृत तरीके से घुसने के आरोप में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बांद्रा थाने के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को हुईं घटनाओं के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र कुमार सिंह (23) नामक एक व्यक्ति मंगलवार को कथित तौर पर बांद्रा (पश्चिम) में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गया, जहां खान रहते हैं। सिंह को सुबह खान के घर के आसपास घूमते देखा गया था।

अभिनेता की सुरक्षा के लिए वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसे वहां से जाने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले सिंह ने गुस्से में आकर अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया।

अधिकारी ने बताया, "उस शाम सिंह उसी इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा। हालांकि, पुलिस ने उसे फिर से रोक लिया। इस बार उन्होंने उसे बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।"

पूछताछ के दौरान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अभिनेता से मिलना चाहता था।

अधिकारी ने बताया कि सिंह ने दावा किया कि पुलिस उसे इमारत में घुसने नहीं दे रही थी, इसलिए उसने चुपके से अंदर घुसने की कोशिश की।

अधिकारी ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिंह गैलेक्सी अपार्टमेंट के निवासी की कार में बैठकर अंदर कैसे घुसा।

अधिकारी ने बताया कि ऐसी ही एक अन्य घटना में बुधवार को एक महिला इमारत में घुसी और खान के फ्लैट तक भी पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि सिंह और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ अवैध तरीके से प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\