देश की खबरें | लुधियाना में पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी मारे गए, दो पिस्तौल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये दो कुख्यात अपराधियों से दो हथियार बरामद किये गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 30 नवंबर पंजाब के लुधियाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये दो कुख्यात अपराधियों से दो हथियार बरामद किये गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लुधियाना के व्यवसायी संभव जैन के अपहरण मामले में वांछित संजीव उर्फ संजू और शुभम उर्फ गोपी बुधवार शाम लुधियाना के बाहरी इलाके में टिब्बा पुल के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को साहनेवाल के पास दोनों अपराधियों के ठिकाने पर छापा मारा, लेकिन वे स्कूटर पर भागने लगे।

शुक्ला ने बताया कि जब दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गये।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल की मौजूदगी में शुक्ला ने बताया कि संजीव और शुभम के खिलाफ लुधियाना में दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों ने जबरन वसूली के लिए एक गिरोह बना रखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now