देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 99 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियो

लेह, छह जून लद्दाख में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की मौत हुई है जबकि 50 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के तेलंगाना में शनिवार को 206 नए मरीज पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि करगिल जिले में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 40 मरीजों का करगिल में इलाज चल रहा है जबकि बाकी आठ मरीज लेह के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह की बिहार में ऑनलाइन रैली रविवार को, बीजेपी फूंकेगी चुनावी बिगुल.

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीजों को करगिल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि ठीक हो चुके 50 मरीजों में से दो को शनिवार को लेह के महाबोधि कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीजों की रिपोर्ट शुक्रवार रात को निगेटिव आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा