देश की खबरें | दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के मामले में दो और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदयपुर के नृशंस हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार देर रात दो बजे दो व्यक्ति और गिरफ्तार किये गए। इससे पूर्व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उदयपुर, एक जुलाई उदयपुर के नृशंस हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार देर रात दो बजे दो व्यक्ति और गिरफ्तार किये गए। इससे पूर्व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।

अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस अशोक राठौर ने बताया कि इन दो व्यक्तियों को रेकी एवं आपराधिक षड्यंत्र के मामले में बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और 14 दिन की रिमांड पर लिया गया।

उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की मंगलवार दोपहर को लोगों रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने अपराध का ऑनलाइन वीडियो पोस्ट कर ‘दर्जी कन्हैयालाल का सिर काटकर हत्या करने का दावा किया। दोनों आरोपियों को घटना के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र से पकड़ लिया गया।

एक अन्य अधिकारी ने शुक्रवार सुबह कहा कि ‘‘ बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार किए गए दो व्यक्ति दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के सह-साजिशकर्ता थे और उनसे पूछताछ की जा रही है।’’ दोनों की पहचान मोहसिन और आसिफ के रूप में की गई है।

अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस और एसओजी अशोक राठौर ने बताया कि मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को उदयपुर की एक अदालत द्वारा शिनाख्त परेड के लिये न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद अजमेर की उच्च सुरक्षा अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) और राजस्थान पुलिस के विशेष शाखा (एसओजी) के सहयोग से की जा रही है।

इस बीच, उदयपुर में जिला अदालत ने राजस्थान पुलिस को मामले से संबंधित पत्रावली एनआईए को सुपुर्द करने का निर्देश दिया। मामले को अपने हाथ में लेने की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मामले की जांच करेगा।

लोक अभियोजक कपित टोडावत ने कहा कि मामले को अब एनआईए को सौंपने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।

राठौर ने बताया कि 28 जून को हुई घटना के दिन ही गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों मोहम्मद रियाज अख्तारी एवं गौस मोहम्मद की शिनाख्त परेड के लिए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर अजमेर की उच्च सुरक्षा वाली जेल भेजा गया है।

हत्या के बाद आरोपियों ने भागने के लिये खास नंबर की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया, उसका पंजीकरण संख्या 2611 था। इस नंबर का संभावित संदर्भ मुंबई के आतंकी हमले की तारीख से जुड़ा हुआ है। मुंबई में 26 नवंबर 2008 में हुए सीरियल आतंकी हमलों को सामान्य तौर पर 26/11 के रूप में जाना जाता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि मार्च 2013 में खरीदी गई मोटर साइकिल के लिये आरोपी रियाज अख्तरी ने अपनी पसंद का नंबर 2611 प्राप्त करने के लिये एक हजार रूपये का शुल्क दिया था।

इसी बीच जैन समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उदयपुर जिलाधीश को ज्ञापन देकर उदयपुर के सेक्टर 11 में रहने वाले एक व्यक्ति के परिवार को ''कट्टरपंथी तत्वों'' से उचित सुरक्षा दिलाने की मांग की गई है।

आरोपी रियाज अख्तरी ने 17 जून को बनाये एक वीडियो में कहा था कि सेक्टर 11 में ऐसे सदस्य हैं, जिनका भी सिर कलम किया जाना चाहिए। हत्याकांड के बाद वायरल हुए वीडियो के सामने आने के बाद सेक्टर 11 में रहने वाले नितिन जैन समदे में आ गए क्योंकि उनके खिलाफ एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने के लिये पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू