देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत, 175 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 164 हो गई।

चंडीगढ़, पांच जुलाई पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 164 हो गई।

एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के 175 नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6,283 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | गाजियाबाद: मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत 4 घायल, CM योगी ने मांगी जांच रिपोर्ट.

इसके मुताबिक, पटियाला और तरन तारन में मौत के दो मामले सामने आए।

नए मामलों में से सर्वाधिक प्रभावित जिले लुधियाना में 70 मामले, पटियाला में 26, मोहाली में 16, फिरोजपुर में 11, अमृतसर में 10, फरीदकोट में आठ, जालंधर में सात, संगरुर में छह, गुरदासपुर में पांच, बठिंडा, मोगा और पठानकोट में चार-चार जबकि तरन तारन, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और मनसा में एक-एक मामला सामने आया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: 24 घंटे में आए COVID-19 के 6,555 नए केस, राज्य मरीजों की संख्या 2,06,619 हुई.

बुलेटिन के मुताबिक, लुधियाना में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में 26 कैदी, एक पुलिसकर्मी और चार स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

इसके मुताबिक, स्वस्थ होने के बाद रविवार को कोविड-19 के 102 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 1,711 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक राज्य में 4,408 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब तक 3,37,789 नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी