देश की खबरें | रेल भवन में दो और कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल भवन में बृहस्पतिवार को रेलवे के दो और कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। रेल भवन में अब तक 18 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून रेल भवन में बृहस्पतिवार को रेलवे के दो और कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। रेल भवन में अब तक 18 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह भवन भारतीय रेल का मुख्यालय है।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें वीडियो.

दो दिन पहले ही रेल भवन में दो कर्मी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद दो और कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। दोनों प्रमुख विभागों में सेक्शन अधिकारी हैं।

पहला कर्मी आखिरी बार एक जून को कार्यालय आया था। उनके संपर्क में आने वाले 13 कर्मियों को 15 जून तक घर में पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में लगा भीषण आग : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दूसरा कर्मी अंतिम बार 20 मई को कार्यालय आया था।

इससे पहले उप-निदेशक स्तर के एक अधिकारी के भी इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी। अधिकारियों ने बताया कि वह आखिरी बार 20 मई को कार्यालय आए थे।

रेलवे बोर्ड ने कहा है कि उप-निदेशक स्तर के अधिकारी के संपर्क में आने वाले सभी अधिकारी सावधानी बरत सकते हैं और लक्षणों पर नजर रख सकते हैं । तीन जून को अधिकारी का 14 दिनों का पृथक-वास पूरा हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\