हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए

बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने रविवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा पर बिलासपुर जिले में स्वारघाट में पृथक रह रहे दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।

जमात

शिमला, 10 मई हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है।

बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने रविवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा पर बिलासपुर जिले में स्वारघाट में पृथक रह रहे दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।

दोनों टैक्सी चालक हैं और हाल ही में दो परिवारों को गुजरात के अहमदाबाद और हरियाणा के गुड़गांव से क्रमश: मंडी और कांगड़ा जिलों में उनके पृथक स्थानों पर लेकर आए थे।

उन्होंने बताया कि सीमा पर जांच के दौरान दोनों में लक्षण दिखाई देने पर दोनों को पृथक कर दिया गया और उनके नमूने ले लिए गए।

इनमें से एक गुजरात का है।

उन्होंने बताया कि उन्हें मंडी में नेरचौक के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनके संपर्क में आए लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में अब भी 13 लोग संक्रमित हैं। इनमें से तीन-तीन चंबा और कांगड़ा में, दो-दो हमीरपुर और बिलासपुर तथा एक-एक मंडी, उना और शिमला जिलों में हैं।

राज्य में 35 लोग इस संक्रामक रोग से उबर चुके हैं। चार लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड