खेल की खबरें | एटलेटिको के दो और खिलाड़ी संक्रमित लेकिन टीम को यात्रा की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के अंतिम चरण में हिस्सा ले रहे क्लबों के बीच करोना वायरस महामारी से जुड़ा यह पहला मामला है। क्लब ने बताया कि एंजेला कोरिया और सिमे वर्सालको कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं ।

यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के अंतिम चरण में हिस्सा ले रहे क्लबों के बीच करोना वायरस महामारी से जुड़ा यह पहला मामला है। क्लब ने बताया कि एंजेला कोरिया और सिमे वर्सालको कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं ।

इसने कहा कि पूरी टीम की फिर से जांच कराई गई और बाकी सभी खिलाड़ियों के नतीजे नेगेटिव आये हैं ।

यह भी पढ़े | Yuzvendra Chahal Shares Adorable Picture With Dhanshree Verma: युजवेंद्र चहल ने अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर.

अंतिम आठ का मुकाबला बुधवार से लिस्बन में कड़े स्वास्थ्य नियमों के बीच खेला जाना है। दोनों सेमीफाइनल और 23 अगस्त को होने वाला फाइनल भी लिस्बन में होगा।

क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेने वाले अन्य क्लबों ने हाल में अपने किसी खिलाड़ी के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: टाइटल स्पॉन्सरशिप की रेस में बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि भी हुई शामिल.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\