देश की खबरें | कार सवार परिवार की सूझबूझ से लूटपाट कर भागे दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार की सूझबूझ के चलते लूटपाट करके भाग रहे दो बदमाशों को नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, आठ सितंबर कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार की सूझबूझ के चलते लूटपाट करके भाग रहे दो बदमाशों को नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है।

दिल्ली के रहने वाले गिरफ्तार दोनों बदमाशों में एक नाबालिग है।

यह भी पढ़े | Karnataka: प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षा का जरिया बने बेंगलुरु के सब-इंस्पेक्टर शांतापा जाडम्मानवर, कोरोना महामारी में ऑनलाइन क्लासेस लेने में असमर्थ हैं ये बच्चे.

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार की रात एक दंपति मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सेक्टर-25 ए के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला से उसका मोबाइल फोन छिन लिया।

उन्होंने बताया कि बदमाश लूटपाट कर जब भाग रहे थे, तभी वहां से एक परिवार कार में सवार होकर गुजर रहा था। उन लोगों ने बाइक सवार बदमाशों की वीडियो बना ली, तथा मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट कर लिया। यह सारी सूचना उक्त परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के रण में कांग्रेस की भी एंट्री, ‘क्रांति सम्मेलन’ के जरिए किया चुनावी संग्राम का शंखनाद.

अपार उपायुक्त ने बताया कि आज सुबह पुलिस ने लूटपाट कर भागे बदमाश शाहरुख तथा उसके साथी 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से महिला से लूटा गया मोबाइल फोन, देसी तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वे पहले भी कई लूटपाट की वारदातों में शामिल थे। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस बीच, सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा सहित मनवीर नामक बदमाश को सेक्टर-17 के पास से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 14- ए स्थित पार्क में लगे जनरेटर को चोरी करके भाग रहे सद्दाम नामक कथित चोर को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से चोरी किया गया जनरेटर व मोटरसाइकिल आदि बरामद हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\