देश की खबरें | अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

श्रीनगर, 30 जून जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के वाघमा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इसी बीच आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो आतंकवादी मारे गए हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में 2 आतंकियों का किया सफाया, CRPF जवान और पांच वर्षीय बच्चे के थे कातिल.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे।

अनंतनाग के खुलचोहर इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकवादी मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी